पामगढ़

6वीं खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023 में भाग लेने छत्तीसगढ़ मलखंभ दल प्रस्थान।

पामगढ़ :- खेलो इंडिया यूथ गेम्स की छटवीं कड़ी का आयोजन तमिलनाडु राज्य के त्रिची शहर में दिनांक 19 से 31जनवरी 2024 तक हो रहा है जिसमें भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की चयनित महिला व पुरूष मलखंभ टीम आज बिलासपुर -इतवारी एक्सप्रेस से नागपुर तत्पश्चात नागपुर से राजधानी एक्सप्रेस से चेन्नई के लिए प्रेमचंद शुक्ला एवं डा. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में रवाना हो गई है।

इस यूथ गेम्स में मलखंभ खेल का आयोजन 21-24 जनवरी 24 को त्रिची , तमिलनाडु में हो रहा है तथा मलखभ गेम्स में भारत के करीब 16 राज्य एवं केंद्र शासित के महिला -पुरूष खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों / अधिकारियों का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है :-

महिला खिलाड़ी :- शिक्षा दिनकर, डिम्पी सिंह, किरन यादव, मोनिका, सरिता, दुर्गेश्वरी

पुरूष खिलाड़ी :- अखिलेश कुमार, राजेश कोर्राम, मोनू नेताम, राकेश कुमार वरदा,मानू ध्रुव श्याम लाल पोटाई,

कोच :- मनोज प्रसाद

मैनेजर:- प्रेमचंद शुक्ला, बिसन कसेर

महाप्रबंधक :- टी.एन.रेड्डी, तकनीकी अधिकारी डा.राजकुमार शर्मा, पुष्कर दिनकर

विदित हो कि इसी माह 5 -6 जनवरी 24 को बीच गेम्स दीव में छत्तिसगढ़िया महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे भारत में एवं विश्व में परचम लहराने के साथ छत्तीसगढ़ टीम प्रथम बीच गेम्स में रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। विगत कई वर्षों से विभिन्न राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत, कास्य पदकों पर कब्जा कर अपना लोहा मनवा चुकी है। इसके साथ ही इंडिया गाट टैलेंट सीजन 10 का विजेता होने का गौरव प्राप्त कर चुकी है।

उक्त छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों एवं तकनीकी अधिकारियों के चयन होने पर माननीय अरूण साव जी,उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन,श्री सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा,श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, श्री एम.एल सिहोसे,सीडीएम, खेलो इंडिया,श्री शिवराज साहू, खेल अधिकारी,टी.एन.रेड्डी, श्री अनिल टाह,संरक्षक एवं भू.पू. बीडीए अध्यक्ष,श्री विरेंद्र तिवारी, बिसन कसेर उपाध्यक्ष , छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ, श्री अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, डा. कृष्ण मुर्ति तिवारी, किशोर दास वैष्णव, दिलीप तिवारी, कमल किशोर निकुंज, सौरभ पाल,देवराज तिवारी, राजेंद्र पटेल, डा.प्रमोद यादव, कृष्णा

यादव, मृणाल मूले,मिलींद भानदेव , विशाल दुबे एवं छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा की कि नववर्ष में छत्तीसगढ़ की झोली पदकों से भर जाए जिससे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम देश दुनिया में हो सके।

उपरोक्त जानकारी प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ ने दी है।

माननीय सम्पादक /संवाददाता महोदय

उक्त समाचार आपके लोकप्रिय समाचारपत्र /इलेक्ट्रॉनिक चैनल के सभी संस्करणों में प्रकाशित/ प्रसारण करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News