आयोग मडल की सदस्य ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन

रायपुर :- भूपेश सरकार में आयोग मंडल की सदस्य रही पुषा पाटले ने अब कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर आज भाजपा में मुख्यमंत्री साय के सामने प्रवेश किया है, ज्ञात हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, विधानसभा चुनाव के पूर्व में पुष्पा पाटले पामगढ़ विधानसभा सीट से टिकट मांग रही थीं जिनको कांग्रेस पार्टी टिकट नही देते हुवे पामगढ़ से शेषराज हरवंश को टिकट दिया औऱ पामगढ़ सीट से विजय हुई, भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर और कांग्रेस पार्टी विचार धारा अलग होने के कारण आज पुष्पा पाटले ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में प्रवेश ले ली हैं। अब देखना होगा कि भाजपा से जांजगीर लोकसभा से दावेदारी कर सकती है।
पुष्पा पाटले ने छत्तीसगढ़ खबर 24 से बात करते हुवे बताया कि कांग्रेस पार्टी के विधारधारा सही नही है जिसके कारण मैन भारतीय जनता पार्टी प्रवेश कि हु। और अब मैं आगे भाजपा पार्टी में कार्य करूँगी।