जांजगीर-चांपा

मल्लखंब कोच प्रभात कुमार का हुआ पी एच डी में चयन, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्विद्यालय में करेंगे शोध कार्य

इन उपलब्धियों से नए खिलाड़ियों को मिलती है प्रेरणा : कलेक्टर आकाश छिकारा 

जांजगीर चांपा :- जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के सहायक कोच प्रभात कुमार का चयन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग के लिए पी एच डी में हुआ है।कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा इन उपलब्धियों से नए खिलाड़ियों को मिलती है प्रेरणा।ज्ञात हो प्रभात कुमार ने बी पी एड और एम पी एड की पढ़ाई भी गुरुघासीदास केंद्रीय विश्विद्यालय से किया है। सनद रहे एम पी एड की थर्ड सेमेस्टर की पढ़ाई करते हुए आपने नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर पामगढ़ का मान बढ़ाया था।उल्लेखनीय हो जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर चांपा की स्थापना हेड कोच पुष्कर दिनकर और प्रभात ने मिलकर की थी।अपने पढ़ाई के बाद बचे समय में आप निरंतर पामगढ़ परिक्षेत्र के बच्चों को भारत की प्राचीन खेल विधा मल्लखंब खेल का प्रशिक्षण देते रहे है।प्रभात कुमार खुद भी मल्लखंब के

उत्कृष्ट खिलाड़ी रह चुके है।शारीरिक शिक्षा विभाग में पी एच डी करने वाले आप पामगढ़ के प्रथम शोधार्थी होंगे।जिला मल्लखंब के संस्थापक पुष्कर दिनकर ने बताया प्रभात कुमार ने विषम परिस्थितियों में रहकर अपनी पढ़ाई की है।लेकिन कठिन परिश्रम और लगन से आपने तमाम चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए खुद को साबित किया है।जांजगीर जिले के होनहार खिलाड़ी और मल्लखंब के कुशल प्रशिक्षक प्रभात कुमार के पी एच डी में चयन होने पर जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर चांपा के अध्यक्ष खेमराज जयकर,संतोष लहरे,मनीष सिंगसर्वा, अकलेश नारंग,सनोद कुर्रे,चंद्रिका प्रसाद बर्मन,सानिध्य दिनकर,योगेश बनर्जी,गांगेय दिनेश दिनकर,कमेटी के संरक्षक उमेश कुमार भार्गव, डाक्टर शिवकुमार बंजारे सहित छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह,महासचिव डाक्टर राजकुमार शर्मा,विशाल दुबे इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!