पामगढ़ क्षेत्र में विकास की बड़ी सौगात, विधायक शेषराज हरवंश के प्रयासों से 14 करोड़ 62 लाख की सड़क निर्माण कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

पामगढ़, 18 अगस्त 2025। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के प्रयास एक बार फिर रंग लाए हैं। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए लोक निर्माण विभाग ने पाँच महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए 14 करोड़ 62 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
विधायक हरवंश ने विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के दौरान ही इन मार्गों के निर्माण हेतु लोक निर्माण मंत्री अरुण साव को अनुशंसा पत्र भेजा था, जिसके फलस्वरूप यह स्वीकृति अब जारी हुई है।
स्वीकृत कार्य इस प्रकार हैं –
- बेल्हा से कुरियारी मार्ग पर कंजी नाला उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग – ₹428.55 लाख
- नेवराबंद से बारगांव मार्ग (लंबाई 2.90 किमी) – ₹394.92 लाख
- लोहर्सी से खोरसी महानदी मार्ग (लंबाई 3.11 किमी) – ₹362.47 लाख
- झिलमिली नहर से भैंसों तक मार्ग (लंबाई 0.70 किमी) – ₹89.65 लाख
- मुड़पार ब से मुरली गांव तक मार्ग (लंबाई 1.40 किमी) – ₹187.09 लाख
इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति बजट में पहले ही दी गई थी, किंतु प्रशासकीय स्वीकृति 14 अगस्त 2025 को लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी की गई है।
इस बड़ी सौगात से क्षेत्रवासियों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पामगढ़ क्षेत्र में विकास की गति और तेज़ हुई है।