पामगढ़

नवीन नगर पंचायत पामगढ़ में अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, उपसचिव रेणुका श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर समिति का किया गठन 

विजय यादव पामगढ़ :- नवनिर्मित नगर पंचायत पामगढ़ के संचालन के लिए राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 16(1) के तहत प्राप्त शक्ति का उपयोग करते हुए। तेरस राम यादव को नगर पंचायत पामगढ़ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है साथ ही नगर पंचायत के संचालन के लिए अध्यक्ष समेत सात सदस्यों की नियुक्ति की है।

बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ग्राम पंचायत पामगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा दिया था। चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से अध्यक्ष पद की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। अब नगर प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर की उपसचिव रेणुका श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर अध्यक्ष नियुक्त करते हुए समिति का भी गठन किया है। इसके तहत उपाध्यक्ष पद पर तविंदर पाल सिंह गांधी व सदस्यों में देवचरण खांडे, पूनम टंडन, कौशल कुमार दुबे, रूपचंद कश्यप, लव कुमार कश्यप को समिति में शामिल किया गया है।

अधिसूचना – 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News