श्रावण के द्वितीय सोमवार को जांजगीर-चांपा में शिव मंदिरों के दर्शन पूजन करेंगे महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी

जांजगीर-चांपा, 20 जुलाई 2025। श्रावण मास के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज आगामी द्वितीय सोमवार, 21 जुलाई 2025 को जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न शिवालयों में विराजित भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन में सम्मिलित होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके दर्शन कार्यक्रम का समय और स्थल इस प्रकार है – सुबह 8:30 से 9:00 बजे श्री चन्देश्वर महादेव, शिवरीनारायण मठ, चन्द्रचूर्ण महादेव बड़े मंदिर, शिवशंकर जी श्रीराम मंदिर 9:15 बजे – श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव, खरौद, 9:45 बजे – श्री जोतगीर बाबा, तुस्मा, 10:30 बजे – श्री कीर्तिकेश्वर महादेव, किरीत, 11:15 बजे – श्री लिंगेश्वर महादेव, नवागढ़, 12:00 बजे – श्री कलेश्वरनाथ महादेव, पिथमपुर, 1:15 बजे – श्री तुर्रीधाम महादेव, 2:15 बजे – श्री गौरीकन्या महादेव, जैजैपुर, 2:45 बजे – श्री शिव मंदिर, ओडेकेरा, 4:15 बजे – श्री सिद्धनाथ बाबा, देवपुर, 5:15 बजे – श्री शिद्धेश्वरनाथ, बरगड़ी (बम्हनीडीह) दर्शन पूजन के पश्चात रात्रि 9:30 बजे श्री दूधाधारी मठ, रायपुर में उनका आगमन निर्धारित है।
इस भव्य शिवदर्शन यात्रा में महामंडलेश्वर जी का सान्निध्य भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आशीर्वाद का अवसर होगा। श्रावण मास के इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन का लाभ लेने हेतु एकत्रित होंगे।