
बिलासपुर :- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़ा के प्रथम बिलासपुर आगमन पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक में गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां श्री जांगड़ा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे श्री जांगड़ा ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और सम्मान समारोह में प्रबुद्ध जनों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया।
मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा देश – जांगड़ा
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़ा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को पूरा देश सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश और प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। पीएम आवास, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, हर घर शौचालय जैसी योजनाओं से लाखों जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
सेवा पखवाड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान सूर्या इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। आज प्रदेश व देश में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वह भाजपा सरकार की देन है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनम जांगड़ा, अति विशिष्ट अतिथि धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता दरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ऋषिकेशरी, घनश्याम रात्रे, रामनारायण भारद्वाज, महामंत्री योगेश बोले, संतोष पैनोरे, गौ कारण सूर्यवंशी, विजय अंचल, राजेश्वर भार्गव, रामदुलार कोसले, चित्रेश परिहार, जितेन आंचल, ओम प्रकाश सूर्य, हरीश केडिया, हीरेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।