छत्तीसगढ़पामगढ़

अटल जी ने भारत को विकसित भारत बनाने की नींव रखी – विश्वनाथ प्रताप यादव

पामगढ़ :- भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप मनाया गया। बुधवार को भाजपा मण्डल मुलमुला के ग्राम चंडीपारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव ने कहा कि अटल जी ने भारत को विकसित भारत बनाने की नींव रखी। कहा कि आज देश उन्ही के दिखाए रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को सुशासन दिया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य के विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

सुशासन दिवस के संयोजक दरस राम पटेल ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में अग्रणी थे, जिन्होंने अपनी कार्यशैली की छाप संगठन एवं प्रत्येक कार्यकर्ता पर छोड़ने का काम किया। आज उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना कर पूरा देश अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। निवृत्तमान अध्यक्ष उद्यालिक साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अपने अथक परिश्रम से एक विशाल संगठन खड़ा किया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा। सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा नेता सुखराम मधुकर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामदत्त तिवारी, मुनिराम साहू, कौशल जोशी, हलधर सिंह, रतन गौरहा, प्रकाश यादव, विक्की जोगी, धनजीत सिंह, निखिल कश्यप, बिहारीलाल यादव, डामेश्वर टण्डन, गजानंद कश्यप, धनीराम साहू, रवेंद्र लहरे, यदुराई सिंह, बुधराम साहू, द्वारिका वर्मा, पुष्कर दिनकर, बनवारी लाल धीवर, रामपुकार कश्यप, तीजराम कश्यप, चोलाराम कश्यप, उमाशंकर गौरहा, कमल रात्रे, चंदाराम कश्यप, महेशराम साहू, अनिल कश्यप, रामकृष्ण पाण्डेय, लक्ष्मी कश्यप, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!