छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

राज्य स्तरीय सरस मेला में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सर्वाधिक विक्रय करने वाला दूसरा जिला और समूह की महिलाओं ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने दी बधाई

 जांजगीर-चांपा :- दीनदयाल अंत्योदय योजना छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’बिहान’ के तहत बस्तर जिले में बस्तर मड़ई क्षेत्रीय सरस बस्तर मेला 12 से 19 अक्टूबर 2024 तक लालबाग मैदान जगदलपुर में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले सहित वेस्ट बंगाल, मध्यप्रदेश से आए 205 स्व सहायता समूह भी शामिल हुए। सरसमेला जगदलपुर बस्तर में प्रतिभाग लिए समस्त 33 जिला और 05 अन्य राज्य से जांजगीर चांपा जिले को अत्यधिक विक्रय हेतु दूसरा स्थान और 224 समूहों में जांजगीर चांपा के समूह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। समूह की महिलाओं द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने बधाई दी।

सरस मेला 2024 में सर्वाधिक विक्रय करने वाले जिले में प्रथम स्थान बस्तर, द्वितीय स्थान जांजगीर चापा एवं तृतीय स्थान कोंडागांव जिला ने प्राप्त किया। इसी प्रकार स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा सर्वाधिक विक्रय करने वाले समूह में प्रथम स्थान श्रीमती ऊषा देवांगन नया सवेरा स्व सहायता समूह महासमुंद, द्वितीय स्थान – श्रीमती आशा सागर धन लक्ष्मी स्व सहायता समूह, गुरूर बालोद एवं श्रीमती अहिल्या कश्यप जय मां मौली दाई स्व सहायता समूह जांजगीर चापा, उत्पाद कोसा साड़ी, जैकेट, शूट पीस, चुनरी का विक्रय कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह पुरस्कार सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर श्री दिनेश कश्यप, विधायक किरण देव, बस्तर कलेक्टर श्री हरीश एस, जिला पंचायत बस्तर सीईओ श्री प्रकाश सर्वे और अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में मोमेंटो और प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News