
सरगांव :- भारतीय जनता पार्टी ने आज मुंगेली जिले के लिए 11 में से 7 नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति का प्रपत्र जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारेख के निर्देशानुसार भाजपा जिला मुंगेली के जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन यादव के अनुमोदन एवं पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक निरंजन सिंह की सहमति से मंडल में पार्टी द्वारा नियुक्त संगठन पर सहयोगी द्वारा मंडल अध्यक्ष की सर्वसम्मति से नियुक्त की गई है। इसी क्रम में सरगांव से पोषण यादव नियुक्ति की गई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर बधाई दी है। इसी तारतम्य में आज नगर पंचायत सरगांव में जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन यादव की उपस्थिति में भाजपा मंडल के कार्यकताओं के बीच मण्डल अध्यक्ष के रूप में पोषण यादव के नाम की घोषणा की गई। उपस्थित मण्डल के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अपने नवीन अध्यक्ष का स्वागत करते हुए मिठाइया वितरित की। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि हम अपने पार्टी की परिकल्पना सबके साथ सबके विकास के अनुरूप कार्य करेंगे पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर के पिछले 10 वर्षों के मण्डल में किए गए कार्य अविस्मरणीय है। हम सबको साथ लेकर आगे पार्टी के लिए पूर्णतः कार्यरत्त रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, जिला पंचायत सदस्य अम्बालिका साहू, रिजवान हक़, पार्षद पंकज वर्मा, रामकुमार कौशिक, परेटन गिरी, गोविंद साहू, रामधुन साहू, रामजुड़ावन साहू, राजकुमार साहू, मनीष साहू, असद मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।