छत्तीसगढ़मस्तूरी

जनपद पंचायत मस्तूरी में र्निविरोध अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष से बानाए गए  

अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी सरस्वती परमेश्वर सोनवानी तो उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर बने

क्षेत्र विकास प्राथमिकता तथा लोगों के मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध — नितेश सिंह

महेंद्र सिंह राय मस्तूरी :- बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत मस्तूरी में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। अध्यक्ष सरस्वती परमेश्वर सोनवानी और उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत फूल माला आतिश बाजी मिष्ठान से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मस्तुरी जनपद पंचायत के कार्यालय के बाहर समर्थक भारी संख्या मे मौजूद रहे।

पहली बार हुआ निर्विरोध चुनाव

जनपद पंचायत मस्तूरी के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 1972 से जनपद पंचायत मस्तूरी का संचालन हो रहा है, जिसमें कई बार जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ।हर बार मतदान से ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जा रहे थे। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मात्र एक-एक जनपद सदस्य ने नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।

जनपद पंचायत मस्तूरी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने जीत के बाद कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है, इसके साथ ही हम सभी 25 जनपद पंचायत सदस्य मिलजुल कर क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जीत का श्रेय अपने पूरी टीम को बधाई दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!