
सक्ती, 17 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिदंगी संवार रही है। महिलाएं हर महीने मिलने वाले महतारी वंदन योजना अंतर्गत एक हजार रूपए से अपने घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रही हैं। इस योजना से जरूरतमंद महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है जिससे महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। इसी क्रम में सक्ती जिले के अमनदुला निवासी श्रीमती लीला साहू महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मासिक मदद से परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। जिससे वो अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। श्रीमती लीला साहू ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को उत्प्रेरित करने वाली महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में पहुंच रही है। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चो की पढ़ाई और घरेलु उपयोग के लिए कर रही है। श्रीमती लीला साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि नारी शक्ति महतारी वंदन का राशि पाकर अपने आप में सम्पन्न हो रही है।