छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

जांजगीर चांपा :- उत्कृष्ट पुलिसकर्मी पुरस्कार प्रत्येक माह की 1 तारीख को माह भर में अच्छे एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को दिया जाता हैं

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ उनकी सेवा पुस्तिका में प्रशंसा भी अंकित की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का नाम

01. निरीक्षक लालन पटेल यातायात* द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरुकता कर उल्लेखनीय कार्य

2. उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ एवं

3. ASI संतोष बंजारे द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अलग अलग जगहों से कुल 11 अपहृत/गुम नाबालिक को सुरक्षार्थ दस्तयाब करने।

4. उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार साहू* थाना अकलतरा द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपी को पकड़कर त्वरित गिरफ्तार करने।

5. प्रधान आरक्षक रेमन सिंह थाना सारागांव द्वारा अपहृता नाबालिक बालिका को हैदराबाद से सकुशल बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने।

6. प्रधान आरक्षक राजकुमार कुमार चंद्रा थाना जांजगीर द्वारा मंदिर की दान पेटी के चोरी के मामले में आरोपियों को पकड़ने में सराहनी योगदान।

7. प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह यातायात द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम में सराहनीय योगदान

8. महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव थाना मुलमुला एवं

9. महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर थाना नवागढ़ दोनो के द्वारा अपहृत एवं गुम बालिका को बरामद करने में सराहनीय योगदान

10. आरक्षक जयप्रकाश एवं

11. गौकरण राय थाना अकलतरा दोनो के द्वारा चोरी के प्रकरण के आरोपियों को पकड़ने में योगदान

12. आरक्षक सुरेश रत्नाकर एवं

13. अजय भानु थाना जांजगीर दोनो के द्वारा सक्रियता से रात्रि गस्त करने से चोर के मोटर सायकल को पकड़ना जिससे आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिलना

14. आरक्षक दीपक तिवारी थाना बिर्रा द्वारा दो अपहृत नाबालिक बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद कराने में सराहनीय योगदान

15. आरक्षक लखेश विश्वकर्मा थाना पामगढ़ द्वारा थाने का रिकॉर्ड संधारण करना

प्रशस्ति पत्र वितरण दौरान DSP अजाक श्री जितेंद्र खूंटे, CSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार, DSP (मुख्यालय) जांजगीर श्री विजय पैकरा, SDOP प्रदीप कुमार सोरी एवं रीडर 1 ASI अश्वनी राठौर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!