छत्तीसगढ़पिथौरा

शतरंज के क्षेत्र में 28 वर्षों से निःस्वार्थ योगदान हेतु हेमन्त खुटे सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मिला प्रशस्ति पत्र

पिथौरा, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय शतरंज कोच एवं ट्रेनर हेमन्त खुटे को शतरंज के क्षेत्र में 28 वर्षों से दिए जा रहे विशेष योगदान और नाइट चेस क्लब के निःशुल्क संचालन हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

1997 से सतत सेवाएं, 3500 से अधिक बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण हेमन्त खुटे 1997 से शतरंज के क्षेत्र में निःशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। वे लेखक, शतरंज पहेली स्तंभकार, खेल समीक्षक, इवेंट आयोजक, चेस ट्रेनर और राष्ट्रीय कोच के रूप में अपनी बहुमुखी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अब तक 3500 से अधिक स्कूली बच्चों को निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण दिया है। वर्तमान में वे नाइट चेस क्लब का संचालन कर रहे हैं और साथ ही महासमुंद जिला शतरंज संघ व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

स्कूल शिक्षा में नवाचार और राष्ट्रीय पहचान बच्चों की बुद्धिलब्धि और बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से हेमन्त खुटे ने अपने विद्यालय में शतरंज को एक शैक्षणिक गतिविधि के रूप में लागू किया था। उनकी इस सक्रियता को देखते हुए ऑल इंडिया चेस फेडरेशन ने उन्हें चेस इन स्कूल्स पायलट प्रोजेक्ट के लिए विशेष सदस्य नामित किया। छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान की पुस्तकों में भी उनका नाम अंकित है।

विशिष्ट गणमान्यजन रहे उपस्थित इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, सीईओ हेमन्त रमेश नंदनवार और जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!