छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला जांजगीर–चांपा में श्री मनोज घोष को मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह..

जांजगीर–चांपा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला जांजगीर–चांपा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन द्वारा जारी सूची में श्री मनोज घोष को मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व द्वारा उनके निरंतर संगठनात्मक कार्य, निष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए की गई है। श्री घोष लंबे समय से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की योजनाओं को पहुंचाने में सतत प्रयासरत रहे हैं।

उनकी नियुक्ति से अनुसूचित जाति समाज एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।

श्री मनोज घोष ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे तथा अनुसूचित जाति समाज के हितों की रक्षा के साथ पार्टी को और सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!