
पामगढ़, 24 दिसंबर 2025। युवा विकास केंद्र पामगढ़ में CYDA युथ-4-चेंज के तत्वाधान में युथ हेकटोन 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करना और उनकी भूमिका सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता विभिषण पात्रे जी ने युवाओं को स्किल, स्वरोजगार, व्यक्तित्व विकास तथा संस्था, संगठन और सरकार के विभिन्न प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
युनिषा टंडन जी ने CYDA युथ-4-चेंज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का प्रतिबद्धता समुदाय के अंतिम पंक्ति के युवाओं तक पहुँचने और उनके विकास में महत्वपूर्ण है।
CYDA संस्था के युवा समन्वयक रामेश्वर प्रसाद कुर्रे जी ने युथ हेकटोन की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह सतत् विकास लक्ष्यों की भावना पर आधारित कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में छिपी युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके विचारों को रचनात्मक कार्यों और कल्पना को स्थायी प्रभाव में बदलना है। नवाचारी युवाओं की ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण हेतु सुनिश्चित करना इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु जिला जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव के कुल 10 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। विजेताओं की सूची इस प्रकार रही
- प्रथम स्थान: पुष्पेन्द्र कुमार साहू – सेंसर युक्त डस्टबिन
- द्वितीय स्थान: शरद कुमार साहू – महिला आत्मरक्षा स्टिक
- तृतीय स्थान: भागीरथी निषाद – कबाड़ से आर्ट
सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और उन्हें फरवरी 2026 में हैदराबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उद्यमिता शिखर सम्मेलन में अपने नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभिषण पात्रे जी, युनिषा टंडन, रामेश्वर प्रसाद कुर्रे, आत्माराम, विरेन्द्र, ज्योति, अनिता, पुजा सोनी, कृष्णा, प्रकाश जोशी, अमिलाल, डोमेन्द्र, भागीरथी, यासिका टंडन उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सोमेश कुमार – युथ 4-चेंज जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया।




