छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नशा मुक्त जांजगीर-चाम्पा की ओर मजबूत कदम, SP विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गांव-गांव बनी महिला कमांडो, 101 महिलाओं ने संभाली नशा विरोध

जांजगीर-चाम्पा | 01 फरवरी 2026 जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में जांजगीर-चाम्पा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान अब व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम कोसला में 51 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन किया गया, जो पिछले तीन माह से गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

महिला कमांडो टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा टोपी एवं सीटी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें समाज में नशा उन्मूलन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब, नशापान, जुआ एवं सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “जिस बच्चे को सही शिक्षा और संस्कार मिलते हैं, वह कभी अपराध की राह पर नहीं जाता।”

इसी तरह चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा में भी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी एवं चौकी प्रभारी श्री दिलीप सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी 50 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन कर उन्हें टोपी एवं सीटी वितरित की गई।

इस प्रकार जिले में कुल 101 महिला कमांडो नशा मुक्ति अभियान की कमान संभालते हुए समाज को नशे से मुक्त करने के लिए सक्रिय हो चुकी हैं।

जांजगीर-चाम्पा पुलिस की अपील

जांजगीर-चाम्पा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि

  • अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, जिससे समाज में अनेक समस्याएं जन्म लेती हैं।
  • ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए नागरिक पुलिस का सहयोग करें।
  • कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

उक्त कार्यक्रमों में थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसला एवं चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे यह स्पष्ट है कि समाज अब नशा मुक्त भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!