विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में ‘होली मिलन समारोह 2026’ का आयोजन 7 व 8 मार्च को

अकलतरा। होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता के साथ मनाने के उद्देश्य से अकलतरा क्षेत्र में ‘होली मिलन समारोह 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा क्षेत्रवासियों, गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 7 मार्च को सुबह 11 बजे से अंजता परिसर, अकलतरा में होली मिलन समारोह आयोजित होगा। वहीं 8 मार्च को सुबह 11 बजे से श्रीराम मंगलम, बलौदा में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और अपनत्व की भावना और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों, परिवारजनों, क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली के इस पावन पर्व की खुशियां साझा करने की अपील की है।
कार्यक्रम में रंग-गुलाल के साथ पारंपरिक होली मिलन, आपसी शुभकामनाओं का आदान-प्रदान और सांस्कृतिक आत्मीयता का वातावरण रहेगा, जिससे सभी मिलकर उत्साहपूर्वक होली पर्व का आनंद ले सकें।




