
पामगढ़। आज टिचर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया पामगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक प्राथमिक शाला इंदिरा आवास पामगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में पामगढ़ क्षेत्र के सभी शिक्षक साथियों ने भाग लिया।
बैठक में टेट अनिवार्यता के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही, सभी शिक्षकों ने आंदोलन में शामिल होकर हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरिश कुमार गोपाल (जिला संचालक), अजय मधुकर, सत्येंद्र सिंह (ब्लॉक संचालक), खमेलाल धीवर, राजेश कश्यप, महेन्द्र कुमार दिव्य, प्रवचन खूंटे, संजय महिपाल, सुखसागर सायतोण्डे, जोइधाराम ताम्रकार, कमलेश साहू, कुंजल सिंह कंवर, राजकमल साहू, शैलेन्द्र कुमार मरावी, रुपराम साहू, पूनीबाई काठले, गणेशी बंजारे, सहेतरिन देवांगन, अनिता सूर्यवंशी सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।




