छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल को CM सचिवालय में अहम जिम्मेदारी, रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं। जारी आदेश के अनुसार, 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

रजत बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

वहीं, 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा।

रवि मित्तल की प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या अगले आदेश तक निर्धारित की गई है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!