क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़
थाना पामगढ क्षेत्र के ग्राम ससहा मेन रोड में लोहे का धारदार तलवार लहराते हुए भयाक्रांत करने वाला युवक गिरफ्तार थाना पामगढ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार तलवार को किया बरामद, आरोपी गुरूदेव निषाद निवासी ससहा थाना पामगढ
जांजगीर चांपा। थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम ससहा मेन रोड मे 01 व्यक्ति लोहे का धारदार तलवार को लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है की सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से लोहे का धारदार तलवार को बरामद किया जाकर अपराध 139/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबध कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ, प्रधान आरक्षक अशोक यादव आरक्षक राघवेंद्र लहरे, भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।



