विविध

टीएस सिंहदेव के बयान को लेकर बृहस्पत सिंह ने कह दी बड़ी बात

अम्बिकापुर :- बृहस्पत सिंह ने महापौर डॉ अजय तिर्की के दावे पर प्रतिक्रिया दी है। कहा डाक्टर साहब दावेदारी करते रहे, उनकी दावेदारी मेरे लिए शुभ है। वो दावेदारी करते है तो मैं ज्यादा वोट से जीतता हूं। वो उम्मीद करते है, डाक्टर साहब इसी तरह से दावेदारी करते रहे है और हम चुनाव जीतते रहे। कुछ दिनों पहले एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान टीएस सिंहदेव ने अपने क्षेत्र के उन विधायकों और नेताओ को निशाने पर लिया था जिन्हों एक दौर में उनकी खिलाफत की थी। टीएस सिंहदेव का मंच पर गुस्सा भी फूटा था और उन्होंने दुःख भी जताया था।

उनके निशाने पर थे विधायक द्वय चिंतामणि महाराज और बृहस्पत सिंह। बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव की जमकर तारीफ की है। विधायक ने कहा टीएस सिंह देव हमारे महाराजा है। उन्हें हमे डांटने का अधिकार, गाली देने का अधिकार, समझाने का अधिकार का पूरा अधिकार है। वो जो बोलते है उसे हम प्रसाद मान कर ग्रहण करते है। वो हमारे नेता है। छग में सरकार बनाने की बात है तो उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की भूमिका अहम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!