अकलतराजांजगीर-चांपा

छतीसगढ़ स्वछता दीदी महिला/पुरुष कर्मचारी महासंघ के आंदोलन को बसपा ने दिया समर्थन -डॉ शर्मा

जांजगीर चाम्पा :- जिले के समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत में कार्यरत स्वछता कर्मचारी द्वारा अपनी जायज तीन सूत्रीय मांगो के लेकर जांजगीर के कहचरी चौक पर धरना आंदोलन किया जा रहा है। जिसमे आज उनकी मांगों को समर्थन देने बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अपने पार्टी के जिम्मेदार साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुँच उनकी मांगो का समर्थन किया। कर्मचारियों द्वारा शासन से मुख्य रूप से तीन मांगे को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमे पहली मांग वेतन को लेकर है जो कि वर्तमान में 6000 रुपये मिल रहा है जिसे कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर से मिलना चाहिए, दूसरी मांग सभी कर्मचारी की पी एफ की राशि कटना चाहिए एवम तीसरी मांग अवकाश सम्बन्धित है जिसमे प्रत्येक रविवार को सभी कर्मचारियों को अवकाश दिया जाना चाहिए। उक्त तीनों मांगे जो कि जायज मांगे है उनका बहुजन समाज पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करती है।

डॉ शर्मा ने अपने उद्धबोधन में स्वछता कर्मचारियों के हित मे बात रखते हुवे कहा कि यदि बसपा की सरकार बनती है तो उपरोक्त मांगो के साथ सभी कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दे वेतन वृद्धि भी की जावेगी, पी एफ, पेंशन तथा अनुकम्पा नियुक्ति की भी व्यस्था की जावेगी। उन्होंने उनकी मांगों के समर्थन के साथ ही बसपा के लिए भी समर्थन मांगा सभी ने एक स्वर से हाथ उठाकर सहयोग करने का भरोसा दिलाया तथा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है। आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव पर वर्तमान सरकार बदल कर गरीब लोगों की सुनने वाली सरकार बनाना है बहुजन समाज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब की सुनने वाली पार्टी है। कांग्रेस व भाजपा केवल अमीरों की पार्टी है ये पार्टियां गरीब ,दलित ,शोषित आदिवासी किसान विरोधी पार्टी है ये बात कही एवम शासन से उपरोक्त मांगो को तत्कार पूर्ण करने की मांग की।

उक्त धरना प्रदर्शन/आंदोलन में बसपा के चन्द्रकान्त डहरिया,चंदभान जांगले, सुरेंद्र बंजारे, धर्मेंद्र सोनवानी, शेखर, कुमार यादव, सोनू, राजेश, रूपेश सहित कर्मचारी संघठन के संभगायुक्त श्रवण चौरसिया, उपाध्यक्ष ओंकार ताम्रकार, संभाग सचिव सतरूपा देवी, कोषाध्यक्ष स्मिता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी दीदी /पुरुष शामिल रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News