रायपुर

फूलों देवी नेताम ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

रायपुर :- फूलोदेवी नेताम ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भी हैं।फूलोदेवी नेताम बस्तर संभाग के कोंडागांव की रहने वाली एक वरिष्ठ महिला आदिवासी नेता हैं।

फूलोदेवी नेताम ने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान कांकेर सीट से कांग्रेस से टिकट दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद, पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचाया है।

फूलोदेवी नेताम को छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ महिला आदिवासी नेताओं की गिनती की जाती है, और उनका इस्तीफा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद से देना उनकी पार्टी के नेताओं के बीच बहुत चर्चा का विषय बन गया है। दीपक बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस में फेरबदल की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News