मस्तूरी

देश के संसद में नरेंद्र मोदी के अराजकता के खिलाफ में दहाड़ेंगे राहुल गांधी – डॉ प्रेमचंद जायसी

मस्तूरी :- मोदी सरनेम मानहानि प्रकरण में गुजरात के निचली अदालत द्वारा अधिकतम 2 वर्ष की अन्याय पूर्ण सजा में सुप्रीम कोर्ट द्वारा माननीय राहुल गांधी जी को बड़ी राहत देते हुए लोकसभा में संसद की सदस्यता बहाल करने की आदेश पारित किया गया है यह आदेश कई मामलों में अहम हैं एक तरफ केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी का अहंकार को देश ने देखा कि किस तरह चोरों के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी जी की संसद की सदस्यता समाप्त की गईजिसे सुप्रीम कोर्ट ने नसीहत देते हुए रोक लगाईऔर यह संदेश देने का प्रयास कियाकि देश में तानाशाही का कोई स्थान नहीं अराजकता का कोई स्थान नहीं है।

चोरों का कोई स्थान नहीं है,भ्रष्टाचारियों का कोई स्थान नहीं है,और सह सम्मान आज कांग्रेस पार्टी के सर्वोच्च नेता माननीय राहुल गांधी जी की सदस्यता बहाल की जाएगी और इसी मानसून सत्र में शेर की तरह दहाड़ेंगे राहुल गांधी साथ हि देश की आवाज,युवाओं की आवाज ,महिलाओं की आवाज ,भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को संसद में फिर से देश सुनेगा भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार का अराजकतावादी संप्रदायिकता वादी सोच के खिलाफ राहुल गांधी फिर से बोलेंगे और इस तानाशाही सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे यह केवल राहुल गांधी जी की जीत नहीं है बल्कि करोड़ों हिंदुस्तानियों जिनकी आवाज राहुल गांधी बनते थे

उनकी जीत है अब देश में राहुल गांधी के रहते लोगों को उम्मीद है कि न्याय मिलेगा सुप्रीम कोर्ट के फैसला आते ही मस्तूरी विधानसभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी जी द्वारा युवा साथियों एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस अनुसूचित जाति कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस के साथियों के साथ मिलकर विधानसभा के हृदय स्थल मस्तूरी के जोंधरा चौक में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई मस्तूरी का जोंधरा चौक राहुल गांधी जी के जय घोष एवं जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा साथी नरेंद्र मोदी की तानाशाही सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए कार्यक्रम में राजकुमार अंचल प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेसी अखिलेश दुबे ब्लाक अध्यक्ष अ. जा.विभाग लखन टंडन, देवेंद्र कृष्णन उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विकास मधुकर विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई बादल खूंटे ऋतुराज भार्गव निखिल जायसवाल,विरु अंचल व सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News