जांजगीर-चांपा

“भरोसे के सम्मेलन” के बहाने SC वोटरों को साधने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के का आगमन इस दिन जांजगीर

जांजगीर-चाम्पा :- जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों पर कांग्रेस की नजर टिकी हुई हैं।SC वोटरों को साधने के लिए जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के 13 अगस्त को पहुंच रहे हैं। जहां विधानसभा चुनाव की शंखनाद करेंगे। जिसकी तैयारी कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा जांजगीर के खोखरा भाटा के पुलिस लाइन मैदान में किया जा रहा हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ में मलिकार्जुन खरगे का पहली बार आगमन होने रहा हैं। जिसके चलते कांग्रेसियों में भारी खुशी का माहौल हैं। वही चुनावी मौसम को देखते कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश दिख रहा हैं।

 

छत्तीसगढ़ की सत्ता में किसी भी राजनीतिक दल के लिए अदिवासी जितना महत्व रखते हैं। लगभग उतना ही अनुसूचित जाति वर्ग का भी माना जाता हैं। यही वजह हैं कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एससी बाहुल्य जांजगीर-चांपा जिले से ही पार्टी का चुनावी आगाज करने आ रहे हैं। खरगे 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा में होने वाले भरोसे के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News