जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में मल्लखंब अखाड़ा कुटराबोड़ के नन्हे खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

जांजगीर चांपा :- 15 अगस्त को जिला मुख्यालय जांजगीर के कार्यक्रम में जिला मलखंब एसोसियेशन जांजगीर-चांपा के होनहार खिलाड़ी।अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। ज्ञात हो पिछले वर्ष 26 जनवरी को जिला प्रशासन के बुलावे पर मल्लखंब की टीम अपने खेल कला का प्रदर्शन किए थे। जिसे जनप्रतिनिधियों जिला प्रशासन एवं उपस्थित आम जनों के द्वारा खूब पसंद किया गया था।
जिसे देखते हुए 15 अगस्त को जिला मुख्यालय के मुख्य कार्यक्रम में जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर चांपा के इन होनहार खिलाड़ियों भारत के प्राचीन खेल विधा मल्लखंब का भव्य प्रदर्शन करने का अवसर मिला है।ज्ञात हो ये बच्चे पामगढ़ के समीपस्थ आसपास गांव के खिलाड़ी है।जिन्होंने इन 5 सालों में 26 राष्ट्रीय मेडल जीते है।जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के खेल कौशल को और निखारने के लिए 56 लाख का भवन निर्माण प्रदान किया है जो पूर्णता के कगार पर है।जिसके बनने के बाद ये ग्रामीण बच्चे और उड़ान भरेंगे। ये सभी मल्लखंब के नन्हे खिलाड़ी कोच पुष्कर दिनकर ,प्रभात कुमार, अकलेश नारंग के नेतृत्व में कुल 20 सदस्यीय टीम कल प्रस्तुति देंगे। इस सुनहरे अवसर के लिए पुष्कर दिनकर ने जिला कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी, शिक्षा विभाग व एसपी साहब विजय अग्रवाल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।