अकलतरा रेलवे स्टेशन में दुर्गा का हुआ भव्य स्वागत




जांजगीर चांपा :- अकलतरा की बेटी सुश्री दुर्गा यादव को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन में नगरवासियों के द्वारा भव्य आतिशबाजी, ढोल ताशे, फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया तपश्चात रेलवे स्टेशन से सब्जी मंडी शास्त्री चौक होते हुए उनके निवास स्थान तक रैली निकाला गया।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में अकलतरा की बेटी सुश्री दुर्गा यादव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दुर्गा यादव को दिव्यांग तैराकी प्रशिक्षक उत्कृष्ट तैराकी प्रशिक्षक के लिए सम्मानित किया गया इस पुरस्कार में 150000 रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
स्वागत कार्यक्रम मे पिता पुर्र यादव, माता उर्मिया यादव, गौरी यादव, भाई गणेश यादव, महेश यादव, राजेंद्र यादव, रामभरोस केंवट, कमल केडिया कमलेश वैण्णव, अतुल केडिया, सतभामा वैष्णव, अमित कुमार यादव, नंद यादव, संदीप यादव, छोटे यादव, सुरेश यादव, मोना यादव, चदंन शर्मा, गणेश यादव, अमित अग्रवाल, सूरज यादव, मुन्नालाल साहू, बाबा खान, रोहन साहू, विक्की देवागन, सुजल ढुबे, यशवंत जायसवाल एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




