पामगढ़

कांग्रेस ने पामगढ़ विधानसभा में निकाली ‘भरोसे की यात्रा’ बाईक रैली

पामगढ़ :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय भरोसे की यात्रा बाइक रैली का आयोजन पामगढ़ विधानसभा में किया गया।

भरोसा यात्रा हनुमान धारा कुटीघाट हुनमान मंदिर में पूजा अर्चना कर आरम्भ हुआ और शिवरीनारायण पहुँचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान यात्रा ने मुलमुला त्रिमूर्ति चौक में माल्यार्पण, चंडीपारा के सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद पामगढ़ के आम्बेडकर चौक में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानी स्व बहोरिक लाल सूर्यवंशी चौक मे माल्यार्पण कर मेउभाठा होते हुए मेहँदी, राहोद, धरदेई, लोहर्सी, देवरी मोड़, खरोद, होकर शिवरीनारायण मे सम्पन्न हुआ। यात्रा में 37 किलोमीटर की दूरी तय किया गया।

यात्रा के माध्यम से भूपेश बघेल सरकार की योजना कि जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के वादा खिलाफी और छत्तीसगढ़ से सौतेला व्यवहार को आम जनता को बताते हुए, बाइक रैली कुटीघाट से शिवरीनारयण तक किया गया। जिसमे विधानसभा प्रभारी राघवेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधायक प्रत्याशी, निगम/आयोग/ मंडल/बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, समस्त ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, विधानसभा के दावेदार, जिला/जनपद सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, कृषि उपज मंडी प्रतिनिधि, पार्षद, एल्डरमेन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अजा वर्ग कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, आईटी सेल, किसान कांग्रेस, राजीव युवा मितान क्लब, जोन, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष, सरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या मे वरिष्ठ नेता कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News