जांजगीर-चांपा

कलेक्टर ने जिले के मतदाताओं से की अपील – लोकतंत्र को सशक्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें

संगवारी, आदर्श, दिव्यांग और युवा प्रबंधित बूथ होंगे आकर्षण का केन्द्र, मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

जांजगीर-चांपा :- विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन में जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र का महापर्व और अपने नजदीकी मतदान केन्द्रों में जाकर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को सशक्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।

जिले में कुल 811 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें संगवारी, आदर्श, दिव्यांग और युवा मतदान केन्द्र होंगे आकर्षण का केन्द्र होंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा, 34 जांजगीर-चांपा, 38 पामगढ़ सहित 35 सक्ती (आंशिक), 37 जैजैपुर (आंशिक) में कुल 32 संगवारी मतदान केन्द्र, 03 दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र, 03 युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र एवं 17 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News