
कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने 9 अप्रैल 2023, रविवार को लालपुर नर्सरी में संघ के वरिष्ट पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रवर्ती प्रसाद तिवारी को सेवानिवृत होने पर संघ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पाली व वरिष्ट सदस्यों के द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष को शाल श्रीफल मोमेंटो भेट कर विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में सईद खान, निरंजन प्रसाद, शिवप्रसाद कोर्राम, शिवप्रासाद झरिया, सतीश मानिकपुरी, श्याम लाल, संजय मरकाम सहित जिले के सभी विभागों के वाहन चालक उपस्थित थे।