दिल्ली
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदय भानु चिब, बीवी श्रीनिवास की लेंगे जगह, आदेश जारी
नई दिल्ली :- युवक कांग्रेस के नेता उदयभानु चिब को संगठन का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चिब इससे पहले जम्मू-कश्मीर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से युवा कांग्रेस में नई दिशा और ऊर्जा आने की उम्मीद है।
बता दें कि इससे पहले 43 साल के बीवी श्रीनिवास युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वह लंबे समय से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभाल रहे थे।