शा हाई स्कूल व्यासनगर ने पामगढ़ विकासखण्ड मे लहराया अपना परचम व्याख्याता विज्ञान मार्गदर्शिका जूली जैन

पामगढ़ :- विज्ञान व गणित शिक्षा विभाग नई दिल्ली , नेहरू विज्ञान केंद्र, एस सी ई आर टी रायपुर द्वारा छतीसगढ़ राज्य के लिये निर्देशित विषय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार ,राज्य स्तरीय एवम राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी तथा पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवम विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता 24 – 25 के अंतर्गत मुख्य क्षेत्र सतत भविष्य लिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अंर्तगत विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 20.09.2024 को सेजेस पामगढ़ मे हुआ । इन प्रतियोगिताओ मे विद्यार्थियों को अपनी शाला के मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षक के साथ सम्मिलित होना था। विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता जिसमे प्रत्येक स्कूल से स्टूडेंट्स की दो टीम को शामिल होना था ।जिनके मध्य पामगढ़ विकासखण्ड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता मे शा हाई स्कूल व्यासनगर से जूली जैन मार्गदर्शक व्याख्याता शिक्षिका विज्ञान विषय के सतत मार्गदर्शन और निर्देशन मे हाई स्कूल व्यासनगर की दोनों टीम विकासखण्ड मे प्रतिभागिता निभाते हुए प्रथम और द्वितीय दोनों ही स्थानों पर चयनित रही। प्रथम स्थान पर लोकेश पटेल और बजरंग धीवर द्वितीय स्थान पर भावना साहू व बिन्दु सुर्यवंशी रही। उल्लेखनीय यह है कि इस प्रतियोगिता मे विज्ञान विषय के शिक्षको द्वारा भी शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी मे प्रतिभागी बनकर सेमिनार प्रस्तुत करना था । जिसमे शा हाई स्कूल व्यासनगर से विज्ञान मार्गदर्शक व्याख्याता शिक्षिका जूली जैन प्रथम रही। यह शा हाई स्कूल व्यासनगर के लिये अत्यंत गौरव की बात रही कि प्रश्नमंच मे जिले के लिये चयनित विद्यार्थियों की दोनी ही टीम हाई स्कूल व्यासनगर से प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही तथा मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षिका का भी शिक्षक विज्ञान सेमीनार मे प्रथम स्थान पर चयन हुआ है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हाई स्कूल प्राचार्य रवि कुमार सिंह, संकुल व्यासनगर सी ए सी टेकराम कुर्रे व हाई स्कूल सहित संकुल के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है ।