नई दिल्ली :- देश की सबसे चर्चित सीट वायनाड लोकसभा के उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए है. वायनाड की जनता ने प्रचंड बहुमत से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को संसद पहुंचा दिया है. प्रियंका गांधी ने वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हरा दिया है इसी के साथ प्रियंका गांधी ने सियासी रण में एंट्री कर ली है।
दरअसल, राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद वायनाड सीट खाली हो गई थी राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीत हासिल की थी, वायनाड में 65 % लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
संसद पहुंचने वाली गांधी परिवार की 9वीं सदस्य
2019 में राहुल गांधी ने 4,31,770 वोट और 2024 में 3,64,422 वोट से चुनाव जीता था. राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में वायनाड सीट खाली कर दी थी, क्योंकि अमेठी से सांसद बने रहने का फैसला किया था. प्रियंका से पहले गांधी परिवार में से जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी और राहुल गांधी संसद पहुंच चुके हैं प्रियंका गांधी संसद पहुंचने वाली गांधी फैमिली की 9वीं सदस्य हैं