खरौदछत्तीसगढ़

डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम आयोजित..

खरौद :- बाबा साहब के विचारों सिद्धांतों और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राष्ट्र, प्रदेश , जिला ,मंडल से लेकर बुथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी के तहत जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े के मार्गदर्शन पर पूरे जिले में सभी बुथ पर प्रभारी बनाकर सम्मान अभियान कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में अनुसूचित जाति जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में नगर पंचायत प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, अध्यक्षता गोविंद यादव नगर पंचायत अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि महेश्वर यादव उपाध्यक्ष, नेहरू राही,सत्यम सिदार,अमरिका बाई घृतलहरे, परमानंद रोहिदास रहे। उनके जीवन पर गोविंद यादव द्वारा उनके समाज के लिए दिए योगदान पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात मुख्य वक्ता चंदेल द्वारा समाज और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में बताते हुए कहा गया कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष पूर्ण रहते हुए भी वह बचपन से ही प्रखर विद्वान थे अर्थशास्त्री से उन्हें अनेक भाषाओं का ज्ञान था।

वे सदैव जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानता, अन्याय के खिलाफ एवं सब को शिक्षा प्राप्त हो इस पर मुखर रहे, कांग्रेस पार्टी सदैव उनके खिलाफत और अपेक्षा किया मुंबई प्रेसीडेंसी, विधानसभा चुनाव,संविधान सभा का चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव 1954 में भंडारा से उन्हें हराने का काम किया साथ ही नेहरू मंत्रिमंडल में जानबूझकर दरकिनार किया गया कांग्रेस संविधान एवं सिद्धांतों की बात करती है बाबा साहब के मरणोपरांत भी समाधि स्थल के लिए जगह नहीं दिया गया उनकी स्मृति में किसी भी प्रकार के स्मारक बनाने से रोका गया। उनको भारतीय जनता पार्टी द्वारा एवं उनके समर्थित सरकार द्वारा ही भारत रत्न 1990 में दिया गया, 14 अप्रैल जन्म जयंती पर भीम ऐप डिजिटल इंडिया को जन जन तक पहुंचाया गया उनके जन्म भूमि से लेकर कर्मभूमि तक पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया उनके समाज के प्रति समर्पण को विस्तार से बताया गया इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान से भूरी बाई घृतलहरे, हरबाई चौहान, मंटोरा बाई सतनामी, अमरोवतीन बाई सतनामी ,रूप कुवर सिदार का किया गया। इस अवसर पर पामगढ़ मंडल महामंत्री शरद चंद्र शर्मा, जिला कार्य समिति उत्तम सोनी , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रवती सोनी,अशोक आदित्य राजेश यादव ,इंद्र देवांगन ,गोविंद लहरे, हुलास राम साहू पार्षद, हे कृष्णा साहू पार्षद, गेंद बाई आदित्य पार्षद, शोभित यादव पार्षद, सुश्री नीलम यादव पार्षद, राम सहाय यादव पार्षद, चिराग पाठक, राहुल यादव, सोनू यादव लव सोनी अग्रसेन साहू के साथ बड़ी संख्या में आम जनों के साथ कार्यकर्ता पदाधिकारीयो की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!