जन औषधि केन्द्र तक पहुंचने का रास्ता दलदल में CG KHABAR 24 की खबर का असर अब डाली जा रही जीरा-गिट्टी

पामगढ़ :- CG KHABAR 24 में आज सुबह प्रकाशित खबर का असर अब साफ नजर आने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ के बाहर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र तक जाने वाला रास्ता, जो लंबे समय से कीचड़ और गड्ढों से भरा हुआ था, अब सुधरने की दिशा में है।
खबर के प्रकाशन के कुछ घंटे बाद ही अस्पताल प्रशासन ने जीरा-गिट्टी डालकर रास्ता सुधारने का काम शुरू कर दिया। बरसात में मरीजों को जिन हालातों से गुजरना पड़ता था, अब उन पर अस्थायी रूप से राहत मिलती दिख रही है।
स्थानीय नागरिकों ने CG KHABAR 24 का धन्यवाद करते हुए कहा मीडिया ने हमारी बात उठाई, तभी प्रशासन हरकत में आया। अब रास्ता सुधरने की शुरुआत हुई है।
हालांकि लोगों का यह भी कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है। जन औषधि केन्द्र तक स्थायी पक्का रास्ता और प्रकाश व्यवस्था जल्द से जल्द बनाई जानी चाहिए ताकि मरीजों को स्थायी राहत मिल सके।