राजेश भारद्वाज बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव, क्षेत्र में हर्ष की लहर

पामगढ़, 10 अक्टूबर 25। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन सुनील पनवार द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नई कार्यकारिणी में पामगढ़ निवासी युवा नेता राजेश भारद्वाज को प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश भारद्वाज वर्तमान में कांग्रेस ह्यूमन राइट्स संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वे एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में भी विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क और सक्रियता को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
नियुक्ति के पश्चात राजेश भारद्वाज ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उनकी इस नियुक्ति से पामगढ़ क्षेत्र सहित पूरे जिले में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
लव तिवारी, संतोष गुप्ता, दुर्गेश्वर तिवारी, रामलाल यादव, मनोज तिवारी, हरप्रसाद साहू, मनोज खरे, शशि प्रताप टांडे, ललित नायक, योगेश्वर सिंह, रामायण पटेल, सुरेंद्र यादव, टिकेश्वर जांगड़े, गुलशन सोनी, संदीप यादव, राजवर्धन सिंह, सन्नी यादव, साखीराम कश्यप, राजेन्द्र यादव, जसप्रीत गांधी, द्वारिका यादव, पप्पू बघेल, लोमश गुप्ता, अनिल गुप्ता, नारायण साहू, देव खोटेल और कोमल ब्रह्मभट्ट।