तुंहर टोकन से आसान हुई धान बिक्री, किसान को मिला सम्मान और सुविधा

धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाएं सुदृढ़, 24 घंटे टोकन की सुविधा – रोहित कुमार
जांजगीर-चांपा 15 दिसंबर 2025। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रूप से चल रही है। किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं।
जिले के धान खरीदी केंद्र पेंड्री में श्री रोहित कुमार कश्यप की कहानी इस बदली हुई व्यवस्था का उदाहरण है। श्री रोहित कुमार कश्यप ने इस वर्ष अपनी मेहनत और उन्नत खेती के माध्यम से अच्छी फसल प्राप्त की। समय पर बीज चयन, उर्वरक का संतुलित उपयोग और नियमित निगरानी से उन्होंने बेहतर उत्पादन हासिल किया। धान बिक्री के लिए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने मोबाइल एप तुंहर टोकन के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। 24×7 उपलब्ध इस सुविधा के कारण उन्हें न तो लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा और न ही बार-बार केंद्र के चक्कर लगाने पड़े। निर्धारित तिथि पर वे 48.80 क्विंटल धान लेकर धान खरीदी केंद्र पेंड्री पहुँचे। केंद्र में पहुंचने पर सुव्यवस्थित व्यवस्था, छाया, पेयजल, बैठने की सुविधा और त्वरित तौल से श्री रोहित कुमार कश्यप का अनुभव बेहद संतोषजनक रहा। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।




