क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

आरोपी घनाराम यादव उम्र 54 साल निवासी सारागांव फोकटपारा थाना सारागांव

जांजगीर चांपा, 7 जनवरी 26। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध रेड कार्यवाही कर आरोपी धना राम यादव को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक- राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी सारागांव, ASI राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक रेमन राजपूत, आरक्षक गोवर्धन टाइगर, जयकिशन का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!