
पचपेड़ी व्यापारी संघ ने गजमाला पहनाकर जताई खुशी
महेंद्र सिंह राय बिलासपुर, 11 जनवरी 26। बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह को जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक, बिलासपुर का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले भर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर शनिवार को ग्राम पौसरा स्थित उनके निवास पर पचपेड़ी व्यापारी संघ द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर ने अपनी टीम के साथ आदरणीय रजनीश सिंह को शाल, श्रीफल एवं गजमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रजनीश सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक अध्यक्ष के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित के कार्य होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला सहकारी बैंक को वे किसानों, ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों के लिए पहले से अधिक मजबूत, सुलभ और भरोसेमंद संस्था के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उन्हें जनता की सेवा का एक नया अवसर प्रदान करता है।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, व्यापारी संघ अध्यक्ष सुरेश खटकर, रमेश सूर्यकांत, राजेश गुप्ता एवं राजेंद्र कुर्रे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




