छत्तीसगढ़रायपुर

बिजली दरों पर फैसला से पहले जनता की सुनेगी आवाज़, 17–18 फरवरी को होगी ऑनलाइन जनसुनवाई

रायपुर। राज्य में बिजली दरों के निर्धारण से पहले आम उपभोक्ताओं और हितधारकों की राय जानने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने दो दिवसीय क्षेत्रीय ऑनलाइन जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है। यह जनसुनवाई 17 और 18 फरवरी 2026 को राज्य के विभिन्न संभागों में आयोजित की जाएगी।

आयोग को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य भार पोषण केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2024–25 के ट्रू-अप, वर्ष 2026–27 से 2029–30 तक वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR), टैरिफ निर्धारण और पूंजीगत निवेश योजनाओं के अनुमोदन संबंधी याचिकाएँ प्राप्त हुई हैं। इन्हीं याचिकाओं पर जनता की राय जानने के लिए यह सुनवाई आयोजित की जा रही है।

आयोग ने बताया कि याचिकाओं का सारांश पहले ही प्रमुख समाचार पत्रों और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जा चुका है। इच्छुक उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि और अन्य हितधारक अपने-अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन सुनवाई में भाग लेकर अपनी राय और सुझाव रख सकते हैं।

जनसुनवाई का कार्यक्रम  17 फरवरी 2026

  • दुर्ग – प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
  • बिलासपुर – दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक
  • राजनांदगांव – दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

18 फरवरी 2026

  • अंबिकापुर – प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
  • जगदलपुर – दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक
  • रायगढ़ – दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

आयोग ने प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं और हितधारकों से अपील की है कि वे इस जनसुनवाई में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि बिजली टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, संतुलित और जनहितकारी बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!