छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

होली पर्व पर शांति व सुरक्षा के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस की कड़ी व्यवस्था

जांजगीर चांपा। आगामी होलिका दहन (03.03.2026) एवं होली पर्व (04.03.2026) के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर सघन पेट्रोलिंग, फिक्स पॉइंट ड्यूटी एवं निगरानी की व्यवस्था की गई है।

मुख्य सुरक्षा प्रबंध

  • सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार पैदल व बाइक पेट्रोलिंग
  • गांवों व शहरों की सकरी गलियों तक पुलिस की पहुंच
  • सभी थानों में “चीता स्क्वायड” की तैनाती, हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई
  • DJ बजाने, तीन सवारी, मुखौटा लगाकर/शराब पीकर वाहन चलाने व शांति भंग करने वालों पर कठोर कार्यवाही
  • असामाजिक तत्वों व गुंडा-बदमाशों पर विशेष निगरानी

पुलिस की अपील

  • होली सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं
  • जबरन रंग/चंदा न लें
  • अश्लीलता, नशापान व छेड़छाड़ से बचें
  • हानिकारक रंग/पदार्थों का प्रयोग न करें
  • सार्वजनिक/निजी संपत्ति व हरित वृक्षों को नुकसान न पहुंचाएं
  • होलिका दहन निर्धारित समय पर समिति बनाकर करें

जांजगीर-चांपा पुलिस आमजन से सहयोग की अपील करती है ताकि पर्व शांति, सुरक्षा और उल्लास के साथ मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!