छत्तीसगढ़मस्तूरी

ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, समाजजनों ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

मल्हार। ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से की गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजप्रमुख श्री तुमेश यादव ने सभी समाजजनों को होली पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। वहीं समाज के अध्यक्ष श्री भरत लाल यादव ने कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, उन्नति और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा निरंतर मजबूत होता रहे।

कोषाध्यक्ष श्री लकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व अधर्म पर धर्म और अत्याचार पर भक्ति की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए तथा समाज में समरसता और स्नेह की भावना निरंतर बढ़ती रहे। मीडिया प्रभारी श्री ह्रदय यादव ने भी उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री तुमेश यादव (राजप्रमुख), श्री भरत लाल यादव (अध्यक्ष), श्री रंजीत यादव (उपाध्यक्ष), श्री सोखन यादव (देवान), श्री संतोष यादव (सलाहकार), श्री अमित यादव (सलाहकार), श्री रमेश यादव (सचिव), श्री लकेश यादव (कोषाध्यक्ष), श्री ह्रदय यादव (मीडिया प्रभारी) सहित श्री मनाराम यादव ठेंगहा, श्री रामप्रसाद यादव, श्री रामचरण यादव, श्री सीताराम यादव, श्री अशोक यादव, श्री कांशी यादव, श्री सोनाराम यादव, श्री नंदराम यादव, श्री बसंत यादव, श्री मनोज यादव, श्री नीलकंठ यादव, श्री घनाराम यादव, श्री मनीष यादव, श्री रामजी यादव, श्री सदाराम यादव, श्री भकानंद यादव, श्री बिरेन्द्र यादव, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री रामानुज यादव, श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव, श्री परमानंद यादव, श्री जनक यादव, श्री उदित यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!