बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वायन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा 20 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 अंतर्गत बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वायन हेतु आज जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों द्वारा बाल विवाह विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु शपथ ली गई।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के संबंध में अवगत कराया गया कि जिले में बाल विवाह के रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान 301 ग्राम पंचायत एवं 02 नगरीय नियकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया है। मास्टर ट्रेनर श्री शशांक शर्मा स्टेट कोआर्डिनेटर यूनसेफ के द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को सफल बनाने हेतु जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जन आन्दोलन करना, बाल विवाह रोकथाम हेतु हर व्यक्ति प्रमुख है को सहयोग हेतु जोडना, टास्क फोर्स का गठन करना के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी तथा अवगत कराया गया कि राज्य में कुल 13823 बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त हैं।
कार्यशाला में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामो, बाल विवाह की रोकथाम हेतु की जाने वाली कार्यवाही एवं बाल विवाह कराने वाले व्यक्ति, विवाह में शामिल होने वाले व्यक्ति, पुरोहित, टेण्ट हाउस संचालक, फोटोग्राफर, हलवाई, भवन संचालक, बाजा वाला एवं अन्य सभी जो बाल विवाह में सम्मिलित होंगे को 02 वर्ष सश्रम कारावास या 01 लाख रूपये का अर्थदंड या दोनो से दण्डित किया जा सकेगा की जानकारी से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि रामनवमी एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में कोटवार के माध्यम से मुनादी करने एवं जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं ग्राम पंचायत भवनों में चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 को दर्शित करने कहा गया।
कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सतरूपा तारण, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री गणेश प्रसाद शर्मा, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल, सदस्य श्रीमती अनुराधा शुक्ला, सदस्य श्री तपोधन सिंह सियोदिया, सदस्य श्री देव बर्मन, सदस्य श्रीमती आरती यादव, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्री सुरेश कुमार जायसवाल, विशेष पुलिस किशोर इकाई, जिला समन्वयक यूनिसेफ श्री विनोद साहू, यूनिसेफ यूवोदय वॉलेंटियर तथा जिला महिला एवं बाल विकास के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।




