छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ

टी.बी. मुक्त पंचायतों एवं मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

जांजगीर-चांपा, 24 मार्च 2026। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय शुभारंभ 24 मार्च से जिला ऑडिटोरियम, जांजगीर में किया गया। इसके साथ ही टीबी मुक्त पंचायतों एवं मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति देना है। इस दौरान टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया गया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री लोकेश साहू, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्री प्रदीप पाटले, सीएमएचओ डॉ अनिता श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है, इसके लिए समय पर जांच और नियमित इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और उपचार पूरा करें। उन्होंने क्षय रोग के विरूद्ध विशेष जागरूकता चलाने एवं स्वयं के द्वारा भी किट प्रदान करने एवं ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुचाने कहा। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर सर्वे, स्क्रीनिंग और उपचार की व्यवस्था किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया और जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इसके साथ ही टी.बी. मुक्त पंचायतों एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत सत्र 2024-25 में जिले की मेधावी छात्रा कु. खुशी देवांगन, कु. ज्योति ओग्रेे, कु. ईशा, कु. अदिति देवांगन, कु. रोशनी जोगी, कु. पुष्पा चौहान को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!