छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: IG IPS रतन लाल डांगी निलंबित, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो बना कारण

रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारी IG IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया। साथ ही, उन पर पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और सामाजिक व नैतिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगे हैं।

सरकार के अनुसार, उनकी गतिविधियों के व्यापक प्रसार से पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है। इसी आधार पर उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर तय किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!