भाजपा विधि प्रकोष्ठ में राजू महंत प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ में राजू महंत को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर अधिवक्ता समुदाय में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर स्थानीय अधिवक्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने राजू महंत को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी।
राजू महंत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण के साथ-साथ समाज सेवा को भी प्राथमिकता देने की बात कही।
इसी क्रम में योगेश राणा को जांजगीर-चांपा जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया, जिस पर अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




