छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा, 18 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 बनाहिल में तृतीय गुरुवार सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि सुपोषण चौपाल के दौरान फादर्स डे के अवसर पर बच्चों के विकास एवं देखभाल में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जानकारी दी गई। इस दौरान बेन वायरिंग खेल के माध्यम से मानव मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं के जुड़ाव को सरलता से समझाते हुए बताया गया कि सकारात्मक वातावरण एवं उचित देखभाल से बच्चों का मानसिक विकास बेहतर होता है। कार्यक्रम में पालकों को बच्चों के विकास में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया तथा पिता और बच्चों के भावनात्मक जुड़ाव के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं, स्वच्छता, पोषण आहार एवं समय पर टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, बच्चे एवं उनके पालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!