छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

पामगढ़ शक्ति केंद्र में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

पामगढ़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पामगढ़ मंडल के शक्ति केंद्र पामगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी बड़े भैय्या मानेश जांगड़े जी, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज घोष जी, शक्ति केंद्र के सहसंयोजक ओमप्रकाश राठौर जी, बड़े भैय्या सुखसागर ओग्रे जी, पार्षद संजय खांडे जी तथा बूथ अध्यक्षगण लक्ष्मीकांत गौराहा जी, मुकेश कश्यप जी, मिलाप राम वर्मा जी, कबीत कश्यप जी, उमेश यादव जी एवं राजू यादव जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!