छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सीएम हेल्पलाइन 1076: बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनने से हीरालाल कश्यप को मिली बड़ी राहत

एक फोन कॉल से हुआ समस्या का समाधान, समय पर मिले आवश्यक दस्तावेज, हितग्राही ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

जांजगीर-चांपा 15 जुलाई 2026। शासन की जनहितकारी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। जिले में भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से अनेक लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड अकलतरा के ग्राम किरारी निवासी श्री हीरालाल कश्यप को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से बड़ी राहत मिली।

श्री हीरालाल कश्यप के बच्चों को विद्यालयीन कार्यों के साथ-साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं भविष्य में छात्रवृत्ति, प्रवेश तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। समस्या के समाधान के लिए श्री हीरालाल कश्यप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दस्तावेजों का परीक्षण कर शीघ्र ही उनके बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कर उपलब्ध करा दिए। श्री हीरालाल कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सुविधा के माध्यम से एक फोन कॉल से उनकी समस्या का समाधान हो गया। श्री हीरालाल कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!